फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंगाई में कान्हा का प्रसाद बनाना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महंगाई के कारण मंदी से जूझ रहा मेवा बाजार जन्माष्टमी के मद्देनजर गुलजार दिखा। महंगाई के कारण श्रद्धालुओं ने प्रसाद के लिए सूखे मेवे की मात्रा तो पिछले वर्ष से इस बार कम रखी। शनिवार को प्रसाद में के लिए लोग सूखे मेवे की खरीद करते दिखे। कारोबारी विवेक निगम ने बताया कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सूखे मेवे के भाव आसमान पहुंच गए जिससे बिक्री घट गई थी। जन्माष्टमी पर बिक्री पिछले एक सप्ताह से बढ़ी है। जन्माष्टमी पर सूखे मेवे से भोग प्रसाद तैयार किया जाता है। इसके लिए शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जबरदस्त बिक्री हुई। लोगों ने अधिक मात्रा में नहीं लेकिन श्रद्धावश लगभग सभी मेवे खरीदे। सर्वाधिक बिक्री गरी, छुहारा, किशमिश, मखाना, काजू, चिरौंजी, बादाम की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें