समेकित विद्यालय धनेवा में एनसीसी के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते कैडेट।संवाद
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी के 102वीं बटालियन का चल रहा शिविर संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय कैैडेट कोर से जुड़े कैडेर्स अनुशासित रह कर अपने जीवन को सफल बनाएं। ऐसा कर ही समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।
ये बातें धनेवा स्थित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को 102वीं बटालियन के कैडेस्स के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शिविर कमांडर अखिलेश मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि कैैडेस्स अपने सर्वांगीण विकास के लिए पहल करें।
एनसीसी अधिकारी आदित्यनाथ शुक्ल ने कहा कि शिविर मेंं मिले ज्ञान का सदुपयोग कर कैडेेट्स राष्ट्रहित में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें। सूबेदार आरके राठी, राकेेश कुमार साहनी, संतोष कश्यप, सतीश पासवान, हेमंत यादव व सर्वजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में बालक व बालिका वर्ग के कैैडेस्स मौजूद रहे।
..
विभिन्न गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स को 7.62 एमएम के राइफल का प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के वक्त रस्साकस्सी स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग के कैैडेस्स ने अपने प्रदर्शन से प्रतिभा दिखाई। प्रशिक्षकों की ओर से अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी गई।