फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में चार को होने वाले धरने को सफल बनाएं : केशव

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में चार को होने वाले धरने को सफल बनाएं : केशव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चार सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना होगा। धरने को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक पूरी तत्परता से जुट जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंगलवार को सदर ब्लॉक के शिक्षक भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन सहित अपनी 18 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया जाएगा, ऐसे में सभी शिक्षक एक दिन का संयोगी अवकाश लेकर धरने में प्रतिभाग करें। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सभी ब्लॉक कार्यसमिति के पदाधिकारी कम से कम 5 शिक्षक को अपने साथ अवश्य धरने में शामिल कराएं। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनव्वर अली, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ,तहसील प्रभारी डा. सुधाकर राय, दिनेश त्रिपाठी, प्रद्युम्न कुमार सिंह, नवीन शुक्ला, हरीश शाही समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें