महराजगंज। निचलौल ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भूजल सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का सब करो जतन। समय है कम, जागें हम...अपनी आदतों में बदलाव लाएं और कल के लिए आज से पानी बचाएं। स्लोगन के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया।
खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि भूजल सप्ताह के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाएं और आमजन को इससे जोड़ें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल का संचयन किया जाए। प्रभारी अवर अभियंता संतोष कुमार वर्मा ने कहा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में अभी भूगर्भ जल की स्थित काफी ठीक है। इस अवसर पर रजनीश,मनोज प्रजापति,उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।संवाद