फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाएं बीएलओ : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाएं बीएलओ : एडीएम
विज्ञापन

महराजगंज। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्र के बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाएं। मानक को ध्यान में रखते हुए नए मतदाता बनाए जाएं तथा नाम को हटाने व संशोधित करने का कार्य किया जाए।
ये निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निकाय क्षेत्र के बूथ लेवल अफसर की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ ऐसे युवाओं को चिह्नित कर मतदाता बनाने का कार्य करें जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। मृतकों के नाम को मतदाता सूची से हटा दिया जाए। यदि किसी के नाम में कोई संशोधन है तो उनसे प्रमाण लेते हुए उसे भी करा दिया जाए। जिन मतदाताओं के पहचान पत्र आधार कार्ड से नहीं जुड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्र से जुड़े जिम्मेदार भी अपने कार्यों को समय से पूरा कर लें, इसमें कहीं से भी शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दुबे, नगर पालिका से मोहम्मद शमीम समेत नगरीय क्षेत्र के बीएलओ के रूप में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संचारी रोग से बचाव की दिशा में की जाए पहल
जिले के सभी निकायों में संचारी रोग से बचाव की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यदि कहीं भी शिथिलता की बात सामने आई तो संबंधित व्यक्तियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें