नौतनवां। क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने शनिवार को सोनौली/नौतनवां थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से बीट अधिकारियों से चार माह में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बीट की ताजा स्थिति की पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। नियमित अपने बीट के क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी एकत्रित करें। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बीट अधिकारी ही बीट का थानेदार होता है। उन्हें अपने बीट की हर जानकारी रखना जरूरी है। बीट में रहने वाले परिवारों की समस्याएं पूछें। बीट में कोई नया व्यक्ति आकर रहने लगा है तो उसकी जानकारी एकत्र करें।संवाद