फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धरोहर की तर्ज पर बन रहा डीएम कार्यालय का मुख्य द्वार

Sun, 05 May 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम कार्यालय का मुख्य द्वार धरोहर के रूप में निर्मित हो रहा है। गेट के पत्थर पर बौद्ध कालीन सामाजिक परिवेश और बौद्ध मठों के चित्र भी उकेरे जाएंगे। यह द्वार लोगों के चित्त को आकर्षित करते हुए अद्भुत छटा बिखेरेगा। यह जानकारी एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने बताया कि गेट के लिए पत्थर चुनार तो मार्बल राजस्थान से मंगवाए जा चुके हैं। पंद्रह लाख रुपये की लागत से 10 दिन के भीतर मुख्यद्वार बनकर तैयार होगा। निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। दिन के अलावा रात में भी शिफ्ट वार कार्य समय से पूरा कराने के लिए निर्देश दिया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद गेट पर चित्रकारी का कार्य कराया जाएगा। इसपर जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल और सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के विशेष जंतुओं के भी कुछ चित्र रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें