पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतगुरु टोला कोदई निवासी 60 वर्षीय जोखना देवी को बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला खाना खाकर घर के सामने सड़क पर टहल रही थी। इसी बीच गांव के ही जाखा कोठी टोला निवासी एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मृतक गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और दोनों पैर भी टूट गए। मृतका के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सबकी शादी हो चुकी है। पति की मृत्यु पहले हो चुकी है तथा बड़े बेटे हरिश्चंद्र की भी मौत आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है।