फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्रिशूली नदी में गिरा भारतीय मिनी ट्रक, दो घायल

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। मेवा, फलों से भरा भारतीय मिनी ट्रक बुधवार को भरतपुर के सिमलताल से त्रिशूली नदी के किनारे सड़क से 80 मीटर नीचे खाई में गिर गया। नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड पर यह घटना चालक के नियंत्रण खो देने से हुई। दुर्घटना में चालक और सह-चालक दोनों घायल हो गए। उनका भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चितवन जिला पुलिस प्रमुख यादव ढकाल ने बताया है कि नारायणगढ़ की तरफ से काठमांडो जा रहे मेवा-फल लदा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी के किनारे गिर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक लखनऊ निवासी 21 वर्षीय आशिक यादव और सह-चालक 20 वर्षीय उत्तर सिंह घायल हो गए। दोनों का भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें