फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामग्राम के चौथे दिन की खोदाई में ईंट के मिले टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज नाथनगर बिट के अंतर्गत रामग्राम के टीले की खुदाई चौथे दिन बृहस्पतिवार को टीले के पश्चिम तरफ से शुरुआत की गई थी। इस खुदाई के दौरान टीले की पहली परत पर पुरानी ईंट निकाली गई। इसे साफ-सफाई कर एक जगह रखा गया है। पुरातत्वविद आफताब हुसैन ने बताया कि खुदाई के चौथे दिन टीले की पश्चिमी भाग से पहली परत पर मिली ईंट के टुकड़े की गहनता से जांच की जा रही है। बाकी की जो प्रक्रिया है उसे की जा रही है। खुदाई की प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से की जा रही है। किसी बड़े मशीनरी उपकरण या भारी औजार से खुदाई नहीं किया जा सकता ताकि छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी मिलने वाली वस्तुओं का नुकसान न होने पाए क्योंकि टूट- फूट होने पर उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें