फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा में आज से होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव

Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर के व्यवसायियों की छह एक्सप्रेस ट्रेनों के सिसवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग के क्रम में रेलवे प्रशासन ने अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव को शुक्रवार से मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से कुछ दिनों पहले मिलकर के सिसवा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत सहित छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। वित्त राज्यमंत्री के प्रयास से अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेलवे की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को शाम चार बजकर पांच मिनट पर सिसवा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें