फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज प्रदेश के टॉप तीन जनपदों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज प्रदेश के टॉप तीन जनपदों में शामिल
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के टॉप तीन जनपदों में महराजगंज भी शामिल है। इस योजना के तहत आठ माह में करीब डेढ़ लाख किशोर- किशोरियाें को लाभान्वित किया गया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बीते 10 जनवरी 2020 को राज्य स्तर पर आरकेएसके के कार्यों एवं उपलब्धियों की रैंकिंग एवं समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजना में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के तीन जनपदों में महराजगंज का भी नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूर्ण कार्यक्रम (विफ्स) के तहत स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर किशोर-किशोरियों को आयरन की गोलियां दी गईं। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए 2117 शिक्षकों तथा 2535 आंगनबाङी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें