भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई के मुस्तफा (24) वर्षीय युवक की पांच मार्च को कुवैत में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफा बीते 2 वर्ष पूर्व घर की आजीविका में सहयोग करने के लिए कुवैत गया था। बीते 5 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। छह मार्च को घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।