फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: कालिख पोत कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल, छेड़खानी का है आरोप

Sat, 16 Jul 2022 07:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

वीडियो में एक युवक को जुते-चप्पल की माला गांव के कुछ लोग पहनाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग युवक के मुंह पर कालिख पोत रहे हैं। यह सब करने के बाद युवक को गांव में घूमाया गया। उसके पीछे गांव के तमाम युवक हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोपी को जुते-चप्पल की माला पहनाकर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का वीडिया वायरल हुआ है। यह वीडियो किस गांव है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। अभी इस मामले में किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। करीब 25 सेकेंड का वीडिया कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में एक युवक को जुते-चप्पल की माला गांव के कुछ लोग पहनाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग युवक के मुंह पर कालिख पोत रहे हैं। यह सब करने के बाद युवक को गांव में घूमाया गया। उसके पीछे गांव के तमाम युवक हैं।

जानकारी के अनुसार, युवक एक महिला से छेड़खानी करने के दौरान पकड़ा गया। मामला 10 जुलाई का बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने गांव की एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़खानी कर वीडियो भी बना लिया। जब वीडियो ग्रामीणों और महिला के परिवार वालों ने देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक की पिटाई कर चेहरे पर कालिख पोतकर जूतों चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें