फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर मैजिक पलटी, छह यात्री घायल

Sat, 20 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। निचलौल-ठूठीबारी मुख्य सड़क मार्ग पर नौनियां गांव के पास एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

...
सड़क हादसे में चार लोग घायल
निचलौल। चिउटहा मार्ग पर बरगदही गांव के पास शुक्रवार को चिउटहा की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार आ गया। इस हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बरगदही निवासी छांगुर (45) किसी कार्य से हरदी गांव की तरफ साइकिल से जा रहे थे। पिपराकाजी निवासी अब्दुल (22) अपनी बाइक पर साजरा खातून (30) और सुबैदा खातून (28) को बैठाकर चिउटहा की तरफ से आ रहे थे। बरगदही गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें