संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सभी नगर निकायों में 166 वार्डो में प्रमुख पार्टियों का जादू नहीं चला। ज्यादातर उम्मीदवार निर्दल जीते हैं। जनता ने पार्टियों के बजाय निर्दल पर अपना भरोसा जताया है। बूथ तक अपनी पकड़ मजबुत करने का दावा करने वाले दलों को जनता ने सबक सीखा दिया है। वार्डो के जनादेश से जनता के मूड़ को जाना जा सकता है। नगर पालिका महराजगंज और नौतनवां के ज्यादातर वार्डो में निर्दल चुनाव जीते हैं। यही हाल नगर पंचायतों का भी है।
नगर पालिका नौतनवां में 25 वार्ड है। भाजपा 4, बसपा, कांग्रेस, सपा का खाता नहीं खुला है। निर्दल 23 जीते हैं। महराजगंज नगर पालिका में 25 वार्ड में पांच भाजपा का कब्जा है। दो पर सपा और 17 पर निर्दल प्रत्याशी जीते हैं। एक पर एआईएमआईएम का प्रत्याशी जीता है। नगर पंचायत घुघली बार्ड 11 है। भाजपा चार व निर्दल सात जीते हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। नगर पंचायत सोनौली के 14 वार्डो में तीन पर भाजपा, एक पर सपा, कांग्रेस दो और आठ निर्दल चुनाव जीते हैं। अन्य पार्टी को जीत नहीं मिली है। नगर पंचायत चौक में वार्ड 15 है। यहां 12 वार्डो में निर्दल चुनाव जीते हैं। भाजपा तीन पर दर्ज की है। नगर पंचायत परतावल में वार्ड 15 वार्ड है। भाजपा 2 व निर्दल 12 है। बसपा से एक सीट पर जीत दर्ज की है। नगर पंचायत आनंदनगर के 18 वार्ड में 14 निर्दल जीते हैं। चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत बृजमनगंज के 16 वार्ड में 11 पर भाजपा और पांच निर्दल ने जीत हासिल की। नगर पंचायत निचलौल के 13 वार्ड में पांच भाजपा ने जीत दर्ज की। सपा तीन पर एक बसपा, चार निर्दल चुनाव जीते हैं।