फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पढ़ाई न होने से नाराज मदरसे के छात्रों ने किया हंगामा

Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए छात्रों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। क्षेत्र के बड़हरा बरईपार में संचालित मदरसा इस्लामिया अहले सुन्नत फतहुल उलुम के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रबंधन समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। छात्रों का आरोप है कि मदरसे में तैनात शिक्षक सही से नहीं पढ़ाते हैं।
मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीजुल्लाह खान ने बताया कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। मदरसे में दैनिक भत्ता वेतन पर एक अध्यापक को रखा गया है, जो अब स्थायी नियुक्ति करने का दबाव बना रहे हैं। यह शासन की मंशा के विपरित है। शासन के निर्देशानुसार ही मदरसे में किसी भी नियुक्ति की जा सकती है। उन्हीं अध्यापकों की ओर से छात्रों को उकसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक समिउल्लाह खान ने बताया कि शासन की मंशानुसार एक प्रक्रिया के तहत ही योग्य शिक्षक की तैनाती की जाती है। ऐसे में किसी के दबाव में कोई नियुक्ति नहीं हो सकती। छात्रों को उकसा कर इस तरह की हरकत कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें