नौतनवा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रसाशन, सशस्त्र सीमा बल एवं प्लान इंडिया द्वारा संयुक्त रुप से मानव तस्करी रोकथाम को लेकर बैठक हुई। रेलवे मानव तस्करी के रोकथाम को लेकर रणनीति बनी। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी दुर्ग एक्संप्रेस में बैठे यात्रियों को जागरूक किया। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी रोकने के रेलवे सुरक्षा बल पूर्ण रुप से सतर्क है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी स्वराज सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने से जहां यात्रियों में जागरूकता आएगी। प्लान इंडिया के जिला समन्वयक रामायण मिश्रा ने बताया कि प्लान इंडिया बच्चों से संबंधित मामलो को लेकर जिले मे गंभीरता से कार्य कर रही है। संवाद