फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रियों को जागरूक किया

Sat, 04 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे स्टेशन नौतनवा पर शुक्रवार को रेलवे प्रसाशन, सशस्त्र सीमा बल एवं प्लान इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से मानव तस्करी पर रोकथाम को लेकर बैठक हुई। रेलवे मानव तस्करी के रोकथाम को लेकर रणनीति बनी। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी दुर्ग एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों को जागरूक किया। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी रोकने के रेलवे सुरक्षा बल पूर्ण रूप से सतर्क है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी स्वराज सिहं ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने से जहां यात्रियों में जागरूकता आएगी। प्लान इंडिया के जिला समन्वयक रामायण मिश्रा ने बताया कि प्लान इंडिया बच्चों से संबंधित मामलों को लेकर जिले में गंभीरता से कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें