महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जड़ार के विद्यार्थियों ने संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। ''वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोगों को भगाएंगे'', ''सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ सफाई व ''हम सबने यह ठाना है, संचारी रोगों को भगाना है'' का स्लोगन गाते हुए विद्यार्थियों ने रैली की शक्ल में पूरे गांव में घूमकर संदेश दिया। रैली के विद्यालय लौटने पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान ढुनमुन ने कहा कि संचारी रोग को नियंत्रित करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल, नागेन्द्र, कैलाश गुप्त, अजीत प्रताप, जय प्रकाश, यासमीन जहां, संदीप कुमार शर्मा, शम्स तबरेज आदि मौजूद रहे। संवाद