मिठौरा। सृष्टि सेवा के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक हुई। ग्राम पंचायत परसामीर और ग्राम पंचायत करौता में पंचायत भवन हुई बैठक में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति गठन, बाल सुरक्षा, सुरक्षित माहौल, बच्चों की निगरानी, सरकारी योजनाएं, हेल्पलाइन नंबर, शिक्षा, स्वास्थ्य विकास तथा बाल अधिकार तथा लैंगिक भेदभाव पर चर्चा की। इस ग्राम प्रधान राजेश सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता, गिरिजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद