फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लखनऊ निवासी व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल

Mon, 22 Apr 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया में रिश्तेदार के घर आए लखनऊ निवासी एक व्यक्ति मोगलहा ढाला के निकट रविवार को देर सायं अनियंत्रित बाइक से गिर के घायल हो गया। उनको जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी नवीन चौबे 55 कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलहरिया निवासी सुधाकर चौबे के घर रिश्तेदारी में आए थे। रविवार देर सायं किसी कार्य से मोगलहा जा रहे थे, तभी अचानक तेज हवा के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। डॉ. जीसान हाशमी ने बताया कि घायल नवीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें