फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला

Sat, 10 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से चल रहा था संबंध, धोखे से बुलाकर सुला दी मौत की नींद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों पर लाठी-डंडे से पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना के बाद से युवती के घर वाले फरार हैं। पुलिस तथ्यों के आधार घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है।
पुलिस के अनुसार, युवक के पट्टीदार के घर मुंडन था। बृहस्पतिवार की रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। 20 वर्षीय अरुण भारती भोजन कर घर पर सोने चला गया। पुलिस ने युवक के परिजनों के हवाले से बताया कि कुछ देर बाद अरुण का दोस्त उसके घर पर आया और साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोस्त अरुण को उसके प्रेमिका के घर बगल से लेकर जा रहा था। पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमिका के परिजनों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और लाठी-डंडे से पीट पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद से अरुण की मां सोनी देवी की रो रोकर बुरा हाल है। उसकी तीन बहनें प्रिया, अंजली व नीतू बदहवास हैं। अरुण 30 मई को पूना से कमाकर घर आया था। पांच दिन पहले उसने निर्माणाधीन मकान का छत लगवाया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब दो साल से अरुण गांव की एक युवती से फोन पर बात करता था। इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हो गई थी। अरुण के घर वालों का कहना है कि काफी समय पहले युवती के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें