फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े प्रेमी युगल, पंचायत ने कराई शादी

Mon, 08 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी को रविवार की भोर में परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। शोर-शराबा हुआ तो गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए। इसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद देर शाम कस्बे में स्थित एक मंदिर पर उनकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रविवार की भोर में युवती के परिजन जाग गए और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। धीरे-धीरे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सजातीय होने के कारण दोनों की शादी कराने का हवाला दिया। पहले तो दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। पंचायत ने लोकलाज का हवाला दिया तो प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए। कुछ देर बाद प्रेमी युगल के परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें