फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज आवाज में डीजे....बच्चों, बुजुर्गाें, बीमारों के लिए परेशानी का सबब

Mon, 04 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज आवाज में डीजे बजना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गाें, बीमारों को परेशानी होने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए मुश्किल हो गई है। रात में नींद नहीं पूरी होने से सिर में दर्द, बेचैनी की समस्या हो रही है। मस्ती में झूम रहे लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी तो बीमार रहने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह मैरिज हाल खुले हैं। कार्यक्रम होने पर रात में डीजे बजने पर आसपास के लोगों को मुश्किल होती है। रात में दो बजे के बाद तक डीजे बजने से नींद खराब हो रही है। छात्रों को पढ़ने में समस्या हो रही है। कभी-कभी लोग पुलिस से शिकायत करते हैं तो पुलिस भी कुछ खास सक्रिय नहीं होती है। देर रात तक डीजे बजाना अब एक शौक सा हो गया है। इसकी वजह से आसपास के रहने वालों को कितनी दिक्कत होती है, इससे किसी को मतलब नहीं है।
सबसे ज्यादा परेशानी तो उन बुजुर्ग लोगों को होती है, जिन्हे हृदय संबंधी या फिर मानसिक बीमारी है। वे लोग बेचैन हो उठते हैं। सिविल लाइन में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग को अचानक तेज आवाज से दिक्कत हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आसपास के लोगों ने शिकायत की तो डीजे बंद हुआ।
विज्ञापन


शहर में करीब 30 मैरिज हॉल और लॉन हैं, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ जगहों पर अगल-बगल में तीन से चार मैरिज हॉल हैं, जहां लगन के समय एक साथ कार्यक्रम होते हैं। वहां तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते हैं। शास्त्री नगर के मोहल्ले के वीरेंद्र को थायराइड की समस्या है। उनका उपचार चल रहा है। उनको ब्लडप्रेशर की शिकायत है। डीजे बजने पर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वह अपने भाई संग गोरखपुर उपचार कराने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें