फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आनंदनगर व बृजमनगंज नगर पंचायत में खिला कमल

Sun, 14 May 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पल-पल की खबर लेते रहे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने आनंदनगर व बृजमनगंज नगर पंचायत में जीत दर्ज की है। विजयी प्रत्याशियों ने जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को दिया है।
नगर पंचायत आनंदनगर के अध्यक्ष पद की मतगणना शुरू हुई तो पहले ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने बढ़त बना ली। दूसरे नंबर पर सपा की अर्चना गुप्ता लगातार पीछा करती रहीं। दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बरकरार रखी। पूर्व विधायक अपने कार्यालय पर बैठकर बृजमनगंज व आनंदनगर का हाल जानते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर सांसद पंकज चौधरी व पूर्व विधायक सहित राजेश जायसवाल के पक्ष में नारे गूंजते रहे। भाजपा के सभासद के कई प्रत्याशियों के सिर पर भी जीत का सेहरा बंधा है। इस दौरान अरविंद मिश्रा, राजन तिवारी, योगेन्द्र यादव, अशोक जायसवाल, विशाल, आशीष आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें