दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान
फरेंदा। आनंदनगर कस्बे के दो दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट निवासी सतीश विश्वकर्मा जीवन बीमा कार्यालय के सामने दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार रात दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखी छह बिल्डिंग मशीन, कटर मशीन सहित अनेक सामान जलकर बर्बाद हो गया।
सटे ट्रांसपोर्ट की दुकान में भी आग पकड़ ली जिससे कीमती कागजात व नकदी जलकर राख हो गया। पुलिस को दी तहरीर में दोनों पीड़ितों ने मथुरानगर के एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।