नौतनवा में रामलीला मंचन की प्रस्तुति करते कलाकार।
नौतनवा। नगर स्थित पड़ाव में चल रहे रामलीला के अंतिम दिन भरत मिलाप व राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। जिसे देख दर्शकों की आंखें भर आईं और सभी भावुक हो उठे। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि रावण दहन के बाद प्रभु श्रीराम वापस अवध लौटेते हैं तो उनके सम्मान में अवधवासी दीप जलाकर पूरे शहर को जगमग कर देते हैं। वहीं 14 वर्षों तक भाई के इंतजार में सिंहासन पर उनकी खड़ाऊ रखकर अयोध्या का राजकाज चलाने वाले छोटे भाई का बड़े भाई के प्रति प्रेम देख दर्शकों की आंखें भर आती हैं। मेल-मिलाप व आदर सत्कार के बाद प्रभु श्रीराम राज्य संभालते हैं तो लोगों के जय श्रीराम के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठता है। कमेटी के अध्यक्ष लालमन जायसवाल ने कहा कि प्रेम, भाईचारा व अच्छाई की राह पर चलने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल हो पाता है।