फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरार भाजपा नेता की लोकेशन लखनऊ में मिली, ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बयान से मुकरने वाली पीड़िता अब कुछ नहीं बोल रही, सभी बहनें एक रिश्तेदार के घर पर हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फरार भाजपा नेता अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली है। पुलिस वहां छापा डालने पहुंच चुकी है। उधर, बयान से मुकरने वाली पीड़िता भी अब कुछ नहीं बोल रही है। वह अपनी अपनी बहनों के साथ एक रिश्तेदार के घर पर है।
दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं का आरोप लगाने वाली युवती अपने बयान से पलट गई तो इस आरोप में फंसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने काफी राहत महसूस की। पुलिस ने भी पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। अब वहीं पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। पुलिस उसे ढूंढ रही है, लेकिन भाजपा नेता का पता नहीं चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपों से मुकरने के बाद अन्य मामलों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उच्चाधिकारियों की नजर इस पर पड़ी तो पुलिस ने तेजी दिखानी शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपी भाजपा नेता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न आरोप में फरार बीजेपी नेता के घर पुलिस ने दबिश दी थी। गिरफ्तारी के लिए एक टीम देवरिया, एक टीम इलाहबाद कोर्ट के बाहर, एक टीम लखनऊ में लगी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी देख रही है कि आरोपी कैसे गया है। नगर चौकी पर आरोपी भाजपा नेता के सहयोगियों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें