फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनपद के 40011 लाभार्थियों को बांटे गए 1143 करोड़ के ऋण

Sat, 24 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नवीन मंडी स्थल परिसर में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत जनपद के 40011 लाभार्थियों को 1143.05 करोड़ का ऋण वितरित किया। इस दौरान 38 लाभार्थियों को वित्त मंत्री अपने हाथों से चेक प्रदान किया। शेष लाभार्थियों को बैंक द्वारा ऑनलाइन ऋण प्रदान किया गया।
रिटेल क्षेत्र में 360.12 करोड़, मुद्रा योजना के तहत 114.8 करोड़, किसान क्रेडिट कार्ड (फसल) योजना के तहत 286.901 करोड़, स्वयं सहायता समूह को 92.89 करोड़ और स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत 47.30 करोड़ सहित कुल 1143.00 करोड रुपए का ऋण विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वितरित किया गया। वित्त मंत्री ने पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, कृषि अवसंरचना कोष, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के कुल 38 लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किया। इसमें न्यूनतम 10 हजार रुपए से लेकर शांति फाउंडेशन के विनय श्रीवास्तव को 400 करोड़ रुपए तक का लोन शामिल रहा। जनजाति विकास निधि के तहत नौतनवा ब्लाक के 225 थारू परिवारों को 1.50 करोड़ रुपए का अनुदान चेक भी प्रदान किया गया। बड़ौदा यूपी बैंक के सौजन्य से वित्त मंत्री ने 500 माइक्रो एटीएम उपकरण भी जनपद को प्रदान किये।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की सिटी शाखा का उद्घाटन
शहर के चौक रोड स्थित आजादनगर वार्ड में नवनिर्मित भारतीय स्टेट बैंक की सिटी शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
वित्त मंत्री ने पैरालंपिक पदक विजेता आदित्या को किया सम्मानित
शहर के नवीन मंडी परिसर में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के उपरांत केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को एक लाख रुपये का चेक व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। पनियरा के ग्राम उस्का निवासी आदित्या ने तीसरे विश्व युवा बधिर चैंपियनशिप में सीनियर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, सीनियर डबल्स में रजत पदक, जूनियर एकल व युगल में रजत पदक प्राप्त कर महराजगंज जनपद का नाम रोशन किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आदित्या के हौसले और जज्बे को मैं सलाम करती हूं। शारीरिक बाधाओं के बाद भी महराजगंज जैसे ग्रामीण अंचल से निकलकर वैश्विक स्तर पर आज उसने न सिर्फ अपनी नहीं बल्कि अपने गांव समाज, जनपद प्रदेश को स्वर्णिम पहचान दी है। संवाद
सीतारमण करीब 17 घंटे जिले में रहीं
जनपद में 11 सौ करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करीब 17 घंटे जिले में रहीं। इस दौरान वित्त मंत्री का जिले में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। स्वागत कार्यक्रमों के उपरांत देर शाम वित्त मंत्री महराजगंज के सांसद व उनके मंत्री मंडल के सहयोगी वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंची। जहां राज्यमंत्री के परिजनों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पंकज चौधरी की माता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी से स्नेहिल मुलाकात कर संवाद किया। इसके बाद वित्त मंत्री ने राज्यमंत्री के पौत्र अविराज को दुलार कर शुभाशीष देते हुए उनके पढाई के बारे में पूछा। वित्तमंत्री राज्यमंत्री की पत्नी भाग्यश्री, भतीजे राहुल चौधरी, पुत्र रोहन चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलीं और सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वित्त मंत्री ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ भोजन भी किया। जाते समय वित्त मंत्री को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वला चौधरी ने रुद्राक्ष की माला भेंटकर शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा किया। वित्त मंत्री के स्वागत में उनके चित्र वाली आकर्षक रंगोली भी सजाई गई थी, जो सभी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। संवाद
विज्ञापन


मोबाइल मेडिकल वैन सीएमओ को सौंपा
क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने महराजगंज वासियों को एसबीआई द्वारा दिये गए मोबाइल मेडिकल वैन भी सीएमओ महराजगंज को सौंपा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएमओ डॉ. नीना वर्मा को मोबाइल मेडिकल वैन की डेमो चाभी प्रदान कर जिले में स्वास्थ सुविधाओं की बेहतरी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें