फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी में बढ़ा लोड, रोज फुंक रहे ट्रांसफॉर्मर

Mon, 29 Jul 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी बढ़ गई है। लोग राहत पाने के लिए एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। लोड बढ़ने के चलते रोजाना छह से आठ ट्रांसफॉर्मर फुंक जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि त्वरित मरम्मत कर उतनी ही दक्षता का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हो जा रहा है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर में बिजली विभाग के जिले का वर्कशाप है। ट्रांसफाॅर्मर कहीं का भी जले लेकिन मरम्मत के लिए इसी वर्कशाप पर मरम्मत के लिए भेजा जाता है। शनिवार को घुघली के गबड़ुआ, बरगदवा, समरधीरा, जिगिनिहवा व रघुनाथपुर के ट्रांसफाॅर्मर जल गए थे। वह मरम्मत के लिए लाए गए थे। वर्कशाप के कर्मियों ने उतनी ही दक्षता का ट्रांसफाॅर्मर दे दिया।
वर्कशाप के जेई शनि सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण इस समय ट्रांसफाॅर्मर अधिक जल रहे हैं। हर गांव में एसी, फ्रिज, कूलर अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं। फिर भी मई और जून की अपेक्षा जलने की संख्या कम है। पहले 12 से 15 ट्रांसफाॅर्मर रोज आते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें