फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहने को रहते शहर में, सुविधा गांव जैसी

विज्ञापन
निपनिया गांव को जोड़ने वाली सड़क पर जल भराव।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कहने को रहते हैं शहर में, सुविधा गांव जैसी भी नही
विज्ञापन

मोहल्ले में जल निकासी एवं पथ प्रकाश की समस्या
घुघली(महराजगंज)। नगर पंचायत के सुभाष नगरवासी बरसात के समय समस्याओं से घिर जाते हैं। बारिश में लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत का चक्कर लगाना पड़ता है। आने जाने के लिए कच्ची सड़क, जिसमें पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं, पर चलने में दुर्घटना का भय रहता है। जलभराव के कारण संक्रामक रोगों की चपेट में आने की भी आशंका रहती है।
घुघली नगर पंचायत का वार्ड नं 10 सुभाष नगर (डोढीला ) में 60 घर हैं। बरसात के समय में इनमें रहने वाले नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। मोहल्ले में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। पथ प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। मोहल्ले के रहने वाले राधेश्याम मल्ल बताते हैं कि बरसात में मोहल्ला नर्क बन जाता है। सड़क भी ठीक नहीं है। सुनील जयसवाल, दिलीप मोदनवाल, डॉ. पी एन मिश्र, रामु गौंड, मनोज मोदनवाल, मुसाफिर ने बताया कि समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन गंभीर नहीं है। शिकायत के बाद भी कोई नहीं सुनता है। सभासद राजवती देवी ने बताया कि मोहल्ले में कुछ जगहों पर मिट्टी भरवाई गई है। अन्य समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने बताया कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कारगर पहल की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव ने बताया कि नगर वासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोशिश जारी है। सभी वार्डों को सूचीबद्ध करके एक-एक समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें