फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुईंहर की चिंगारी से लगी आग में 4 मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
धुईंहर की चिंगारी से लगी आग में 4 मवेशी मरे
विज्ञापन

सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर में मंगलवार रात धुईंहर की चिंगारी से आग लग गई। जिसमें चार मवेशियों की मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मंगलवार देर रात वार्ड नंबर पांच गांधी नगर निवासी आरती देवी घर के सामने स्थित झोपड़ी में सोई हुई थीं, झोपड़ी में मवेशी भी थे। अचानक रात में एक बजे के करीब घुईंहर की चिंगारी से झोपड़ी धू-धू कर चलने लगी जब तक घर वाले कुछ समझ पाते, आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें बंधी एक गाय, एक भैंस व दो बकरी जलकर मर गईं। आग बुझाने में आरती व रामगति गंभीर रूप से झुलस गए। बाहर खड़ी एक भैंस भी झुलस गई। सभासद शिब्बू मल्ल व अन्य लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें