फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धानी क्षेत्र में समय से पहले खुल रही शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। क्षेत्र के सिकड़ा मंदिर चौराहे पर स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान पर कार्यरत कर्मचारी कुछ दिनों से दुकान के बगल में स्थित एक घर में शराब की बिक्री निर्धारित दाम से अधिक पर करवा रहा था। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मगर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर इज्जत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जााएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें