फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Sat, 17 May 2025 08:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली विद्युत उपकेंद्र के चकदह फीडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह निवासी बिजली विभाग का संविदा लाइनमैन जमीउल्लाह (26) शनिवार की दोपहर विद्युत की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तेज आंधी-तूफान आने से चकदह फीडर की 11 हजार वोल्टेज की लाइन प्रभावित हो गई थी। ग्राम पंचायत जमुहानी टोला बिचउआपुर में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनमैन खंभे पर चढ़कर चेक कर रहा था। इसी बीच विद्युत आपूर्ति शुरू होने के कारण वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बातचीत में घटना की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें