नौतनवा। निर्माणाधीन वादकारी कक्ष को लेकर अधिवक्ताओं की चेतावनी के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है। शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को पत्र जारी कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनदेखी होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक रामदरस ने बताया कि अधिशासी अभियंता यूपी सिडको मनोज कुमार को निर्देश दिए गए हैं।