फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुटी में फिर दिखा तेंदुआ, साधुओं ने भागकर बचाई जान

Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में सोमवार तेंदुआ देखकर कुटी में रहने गए साधू भाग कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी। तेंदुआ कुटी में रहने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है कि कहीं तेंदुआ गांव में आकर हमला न कर दे।
विज्ञापन


सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब कुटी में रह रहे साधू और वाचर को बीते सप्ताह हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद से तेंदुआ कभी कुटी के अंदर तो कभी कटहल के पेड़ बैठे हुए तो कभी झाड़ियों दिख रहा है जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। कुटी में तीन साधू शिव पूजन यादव, शिवदास तथा श्यामराज रहते हैं । साधू शिव पूजन यादव को घायल करने के बाद नौवे दिन साधू शिव दास और साधू श्यामराज सोमवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे कुटी पर गए जहां कुटी में तेंदुआ के दिखने पर वह लोग भागकर शाहपुर पहुंचकर ग्रामीणों को बताया। कुटी में तेंदुआ होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। उत्तरी चौक रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुआ के कुटी में रहने की जानकारी मिली है उसे जंगल में भगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें