फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिश्रवलिया में खेत में दिखे तेंदुए के पदचिह्न, दहशत

Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के अमडी मिश्रवलिया गांव में गन्ने के खेत में शनिवार को सिंचाई की गई थी। रविवार को सिंचाई वाले खेत से होकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी नजर खेत में बने तेंदुए के पदचिह्न नजर आए। इसके बाद लोगों ने डर से खेत की ओर जाना छोड़ दिया है। मिश्रवलिया गांव के सिवान में कार्य करने के लिए जा रहे किसान छोटेलाल, सिराज, कोईल, सागर, सगीर, जिताई, प्रेम, संतोष, जाहिद, इस्लाम, राम लखन आदि ने बताया कि अमडी मिश्रवलिया मार्ग से सटे एक सिंचाई किए गन्ने की खेत से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच खेत में कई जगहों पर तेंदुए के पदचिह्न नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तेंदुआ रात के वक्त पानी पीने के लिए सिंचाई हुए खेत में आया था जो पानी पीने के बाद कही आसपास की फसलों में छिपा हुआ है। कुछ ही दिन पहले रेस्क्यू टीम को चकमा देकर जाल से एक तेंदुआ निकल भाग निकला था। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों को वन्य जीवों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें