फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसे तेंदुए ने नीलगाय को मारा

Fri, 18 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल बीट में जंगल से भटक कर गांव में पहुंचे तेंदुए से लोग दहशत में रहे। तेंदुआ गांव वालों के शोर मचाने पर भागते समय एक खेत में नील गाय को मार कर जंगल की तरफ लेकर भाग निकला। लेदी के लोगों ने गांव में कुत्तों के शोर मचाने पर देखा कि तेंदुआ आया है। लोग इकट्ठा होकर शोर मचाने लगे। शोर पर भागते समय सुरेन्द्र सिंह के खेत के पास नील गाय पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने पद चिन्हों से हिंसक जानवर तेंदुए की पहचान की तथा गांव वालों को सतर्क रहने सलाह दी। वन कर्मियों ने किसी भी हिंसक जानवर को देखे जाने पर वन विभाग को सूचित करने को कहा। रेंजर एके चंद्रा ने बताया कि जंगल से भटक कर गांव में तेंदुए के पहुंचने की सूचना मिली थी। वनकर्मचारी लगे हुए हैं साथ ही गांव वालों को बचाव के उपाय भी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें