फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मवेशी पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में शुक्रवार की दोपहर बाद भैंस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भैंस को छोड़कर जंगल में चला गया। सेमरहवा निवासी अखिलेश यादव की भैंस गांव से पूरब जंगल के किनारे बंधे के पास चर रही थी। इस दौरान जंगल से निकलकर तेंदुए ने भैंस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। आसपास मौजूद चरवाहों ने देखा तो एकजुट होकर शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर तेंदुआ मवेशी को छोड़कर जंगल में चला गया। परशुराम, रामविशुन, दुर्गेश, रामपत आदि ने बताया कि तेंदुआ के हमले से पशु पालकों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें