फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए ने हमला कर गाय को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के गांव सेमरहवा में चर रही गाय को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक, सेमरहवा गांव के महेन्द्र यादव की गाय गांव से कुछ दूर जंगल के किनारे चर रही थी। तभी झाड़ी में बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। वहां मौजूद चरवाहों ने देखा तो एकत्रित होकर शोर मचाया। तब तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल में चला गया। तेंदुए के हमले से गाय घायल हो गई। रामपत, दुर्गेश, रुदल, महेन्द्र आदि चरवाहों ने बताया कि शोर करने के बाद तेंदुआ जंगल में चला गया लेकिन अभी भी उसका भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें