नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव दशरथपुर में मंगलवार को तेंदुआ ने एक बकरी पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बकरी छोड़ जंगल में चला गया। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल से सटे गांव दशरथपुर में अरविंद यादव के झोपड़ी में बकरी बंधी थी। जंगल से निकल कर तेंदुआ आया और बकरी को दबोच लिया। परिजनों ने देखा तो शोर किया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होकर शोर मचाया तो तेंदुआ बकरी को छोड़ कर जंगल में चला गया। ग्रामीण नरेंद्र यादव, राहुल, अभिषेक, प्रेमचंद, संदीप, मनोज आदि ग्रामीणों ने बताया कि दिन में गांव में तेंदुआ आने से दहशत बना हुआ है।
रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया।