फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी चरा रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 08 Feb 2024 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

भारत-नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा गांव के पास से होकर गुजरी टेल फॉल नहर पटरी पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बकरी चला रही महिला पर शावकों के साथ तेंदुए ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
तेंदुए का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा गांव के पास से होकर गुजरी टेल फॉल नहर पटरी पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बकरी चला रही महिला पर शावकों के साथ तेंदुए ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

गेड़हवा गांव के ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा, विनोद, पुरन आदि ने बताया कि गांव की रहने वाली रेशमी मुसहर (36) आबादी से सटे होकर बहने वाली टेल फॉल नहर की दक्षिणी पटरी पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच नहर पटरी से सटे गन्ने की खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने तीन शावकों के साथ महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

महिला की चीख पुकार सुनकर लाठी-डंडों के साथ घटनास्थल की ओर लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वन कर्मियों की टीम पहुंची थी। लोगों को वन्य जीवों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें