महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नौतनवां ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शासनादेश के मुताबिक पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कराने कराने की मांग की।
लेखपालों ने बताया कि लेखपाल राजस्व विभाग का ऐसा कर्मचारी हैं जिससे न केवल भूलेख संबंधित कार्य लिए जाते हैं बल्कि जनता से जुड़े विभिन्न कार्य लिए जाते हैं जो अन्य विभागों से संबंधित होते हैं।
सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए बनाई जाने वाली राजस्व विभाग के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग आदि अन्य विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन भी लेखपालों से ही कराया जाता है। सेवा सम्बंधी, वेतन भत्ते पदोन्नति, स्थानांतरण आदि समस्याओं को लेकर लेखपाल संवर्ग उपेक्षा का शिकार है।
कहा गया कि इस समय वार्षिक स्थानांतरण सत्र शुरू हो चुका है। ज्ञापन देने वालों दीपेंद्र धवल, रमेश गुप्ता, जरुद्दीन, विक्की, राघवेन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
-