फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंड की खबर में जोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में छूट्टी, निजी में पढ़ाई
विज्ञापन

महराजगंज। ठंड को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश कर दिया गया। निजी स्कूलों में छुट्टी नहीं हुई है। कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावक डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि ठंड की वजह से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में देर हो जा रही है। अक्सर स्कूल छूट जाता है। निजी वाहन से स्कूल तक बच्चों को छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह ठंड को देखते हुए छूट्टी की गई थी। निजी स्कूल संचालक आवश्यकता को देखते हुए छूट्टी कर सकते हैं। महराजगंज स्कूल एसोसिएशन के महासचिव महेंद्रानंद जायसवाल ने बताया कि ठंड बढ़ने पर छूट्टी का निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें