शितलापुर खेसरहा गांव में पाइप लीकेज से टूटी सड़क ।संवाद
महराजगंज-निचलौल। क्षेत्र के शितलापुर खेसरहा गांव और उसके 6 टोले में जल निगम की ओर से बिछाई गई पानी टंकी की पाइप में कई जगहों पर लीकेज है। पाइप में लीकेज होने के चलते पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रधान ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर लीकेज को ठीक कराने की मांग की।
शितलापुर गांव के ग्राम प्रधान महेंद्र नाथ ने बताया कि शितलापुर गांव सहित उसके छह टोले में रहने वाले ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा देने के लिए जलनिगम ने वर्ष 2015 में पानी की टंकी बनवाई गई थी। कुछ न कुछ कमियों के चलते लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाता है। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप में तीन वर्षों से कई जगहों पर लीकेज है। ग्रामीण निजामु, गोविंद पाल, बसीर, तैयब आदि ने बताया कि गर्मी के समय में गांव में पानी की किल्लत हो रही है। इसकी शिकायत विभाग के जिम्मेदारों से कई बार की जा चुकी है। जिम्मेदार समस्या का समाधान करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जल निगम विभाग के जेई कुलदीप मिश्रा ने बताया कि पाइप की मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। संवाद