फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वकील को कोर्ट परिसर में दी गाली, लूट ली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को एक वकील के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लूट की घटना ने सनसनी फैला दी। अधिवक्ता विंध्यवासिनी मिश्र ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अनिरूद्ध पांडेय और उसके दो पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी न केवल कोर्ट में अपमानित करने पहुंचे बल्कि लौटते वक्त उनके पैसे भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 अक्तूबर को दोपहर साढ़े चार बजे की है। विंध्यवासिनी मिश्र जो शास्त्रीनगर वार्ड नंबर 19 के निवासी हैं, कलेक्ट्रेट में विधि व्यवसाय करते हैं। विंध्यवासिनी मिश्र घर लौट रहे थे तभी जिला उद्योग केंद्र चौराहे पर आरोपी अनिरूद्ध और उसके दोनों पुत्रों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने न केवल मारपीट की, बल्कि जेब से 5500 रुपये निकालकर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें