फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कानून की छात्रा भार्गवी स्वर्ण पदक से हाेंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में तीन नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मनु लॉ कॉलेज की छात्रा भार्गवी मणि तिवारी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से काॅलेज को पत्र मिल चुका है। काॅलेज के मुताबिक कानून की छात्रा भार्गवी सर्वोच्च अंक हासिल कर स्वर्ण पदक की हकदार बनी हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से काॅलेज के शिक्षकों में खुशी है। क्षेत्र के बेलवा निवासी कानून की छात्रा भार्गवी मणि तिवारी के पिता गोविंद तिवारी शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। जबकि माता नीलिमा तिवारी गृहणी हैं। वहीं एकलौता भाई आयुष मणि तिवारी नोएडा में कंप्यूटर इंजीनियर है। छात्रा भार्गवी मणि तिवारी शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहीं। वह न्यायिक सेवा में जाना चाहती हैं। मनु लॉ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि एलएलबी एवं बीए एलएलबी में सर्वाधिक सीट रखने वाला मनु लॉ कॉलेज है। कॉलेज की स्थापना 2019 में हुई। स्थापना वर्ष में ही काॅलेज में पढ़ने वाली कानून की छात्राओं की ओर से बेहतर परिणाम लाकर स्वर्ण पदक हासिल किया गया। ऐसे में लक्ष्य है कि विधि के क्षेत्र में कॉलेज नया मुकाम हासिल करे। कॉलेज वर्तमान में मंडल में पहले स्थान पर है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय, उप प्राचार्य डॉ. रुद्रेश कुमार, लीगल एड प्रभारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी तथा प्लेसमेंट सेल प्रभारी शिवेंद्र त्रिपाठी आदि ने मेधावी छात्र को बंधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें