महाराजगंज। गोरखपुर में वर्षों से लावारिस एवं बेसहारा शवों की अंत्येष्टि करने वाला ''अंतिम ममता'' अभियान अब महाराजगंज जनपद में भी शुरू हो गया है। मातृ आंचल सेवा संस्थान, गोरखनाथ, गोरखपुर ने रविवार को महाराजगंज में पहली बार एक लावारिस महिला का हिंदू रीति-रिवाज एवं सनातन परंपरा से अंतिम संस्कार कराया। लगभग 25 से 27 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। परिजनों का पता न चलने पर पोस्टमार्टम के बाद मऊ पाकड़ स्थित अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को संस्था की ओर से अंतिम संस्कार कराया गया। संवाद