बागापार। श्री बालाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी नौनिया में सम-सेमेस्टर के अंतर्गत बीए, बीकाम व एमए के विषयों समाजशास्त्र, हिंदी, राजनीति शास्त्र व गृह विज्ञान में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं पांच अप्रैल तक उपस्थित होकर अपना संस्थागत, बैक पेपर का परीक्षा फार्म भर लें। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार उपाध्याय ने दी। संवाद